फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Anganwadi workers did not get a chance to speak on Womens Day

महिला दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बोलने का मौका नहीं मिला, आक्रोश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers did not get a chance to speak on Womens Day
ओबरी/असमोली। न विचार व्यक्त करने का मौका मिला न ही उनके बारे में महिला दिवस पर कोई चर्चा हुई। इसी बीच हद तो तब हो गई जब कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा गया कि अब वे चली जाएं। यह घटनाक्रम असमोली विकास खंड के सभागार की है। खंड विकास अधिकारी ने महिला दिवस का आयोजन किया था।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी महिला दिवस पर बोल चुके थे। समारोह में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं थीं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी थीं। ग्यारह बजे से करीब एक बजे तक कार्यक्रम चला लेकिन जब खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी ने महिलाओं को संबोधित कर दिया तो सभागार में हाथ उठवाकर पूछा गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिका कौन कौन हैं। जिन्होंने हाथ खड़ा किया तो उनसे कहा गया कि अब महिला दिवस हो गया है। जो आंगनबाड़ी हैं वे चली जाएं।
विज्ञापन

यह बात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अखर गई। उनका कहना था कि न तो उन्हें बोलने का मौका मिला। न ही सभी कार्यकर्ताओं को बैठने के लिए जगह मिली। कार्यक्रम के दौरान उन्हें चले जाने के लिए और कहा गया। इस विषय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने संगठन की पदाधिकारी सोमवती शर्मा को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खंड विकास अधिकारी से शिकायत की है। जब इस विषय में खंड विकास अधिकारी रेनू कुमारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। आरोप कोई भी लगाए। जिस कार्यक्रम में वह खुद मंचस्थ थीं वहीं पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी थीं। अगर किसी को शिकायत थी तो तत्काल अवगत करातीं।

उन्होंने कहा कि हो सकता है कि बाद में आईं कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कुर्सी न मिली हो पर सबका सम्मान हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि महिला दिवस के बाद स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की बैठक थी जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नहीं रहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed