{"_id":"69fa50bfa1a46008940f25bc","slug":"anganwadi-worker-assaulted-during-survey-sambhal-news-c-204-1-chn1003-129072-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: आंगनबाड़ी कार्यकत्री के साथ सर्वे के दौरान मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: आंगनबाड़ी कार्यकत्री के साथ सर्वे के दौरान मारपीट
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के गांव सिरोलिया में गर्भवती महिलाओं का सर्वे कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्री के साथ दबंगों ने अभद्रता की हदें पार कर दीं।
गांव के ही चार लोगों ने न सिर्फ आंगनबाड़ी कार्यकत्री के साथ गाली-गलौज व मारपीट की, बल्कि सर्वे से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात भी फाड़ डाले। घटना के दौरान बचाव में आए परिजनों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। हैरानी की बात यह रही कि गंभीर घटना के बावजूद पुलिस ने तत्परता नहीं दिखाई और तीन दिन बाद पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज की। गांव निवासी मीरा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने गांव में ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि एक मई की दोपहर करीब 11:30 बजे वह अपने गांव में ही गर्भवती महिलाओं का सर्वे कर रही थी। तभी गांव के ही रामभूप, नेमपाल, प्रवेश और श्रीराम बिना किसी बात के महिला के साथ गाली-गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर चारों आरोपियों ने महिला के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इस बीच महिला की चीख सुनकर उसका पति प्रेमपाल सिंह व जेठ का बेटा ऋृषिपाल व जेठानी मौहरश्री उसे बचाने गए, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। जिससे उनके भी गुम चोटें आई। आंगनबाड़ी कार्यकत्री का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके सर्वे के कागजात भी फाड़ दिए और मोबाइल भी छीन लिया। इस मामले में थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।