फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   andekhi se qile ke bajood per sankat

अफसरों की अनदेखी से सौंधन किले के वजूद पर संकट

Fri, 24 Nov 2017 01:56 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर Updated Fri, 24 Nov 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
andekhi se qile ke bajood per sankat
संभल के सौधन गांव में बना प्राचीन किला।
शहंशाह शाहजहां की सल्तनत में संभल व मुरादाबाद के गवर्नर रहे रूस्तम खान दक्खनी ने संभल जिले के सौंधन में एक किले का निर्माण कराया था । यह किला स्थापत्य कला की खूबसूरती और तत्कालीन दौर की यादगार निशानियों में से एक है। किले का निर्माण 1645 ई. में हुआ था। किले के निकट ही एक मस्जिद भी बनवाई थी। देखरेख के अभाव में किले की हालत जर्जर होती जा रही है। आएदिन ईटें गिरती रहती हैं। 
विज्ञापन

संभल जिले के सौधन गांव में बना ऐतहासिक किला बेहतरीन नक्काशी और स्थापत्य की वजह से आकर्षण का केंद्र रहा है। किले की शाही इमारत होने के कारण इसका महत्व तो था ही, साथ ही किसी आक्रमण आदि के समय में भी फिरोजपुर संभल की बजाय इस किले में रुकना काफी सुरक्षित माना जाता था। संभल के लेखक एम उस्मान द्वारा लिखी गई किताब तुर्क और संभल में इसका जिक्र है। किताब में लिखे इतिहास के मुताबिक शहजादा खुर्रम को जब दक्षिण की मुहिम पर रवाना किया तो शहजादे के साथ मुकर्रब खान दक्खनी को भी भेजा। मुकर्रब खान ने दक्षिण और कंधार की लड़ाइयों में जबरदस्त कारनामे अंजाम दिए। जब शहजादा खुर्रम, शंहशाह शाहजहां के लकब से तख्तशीन हुआ तो उसने मुकर्रब खान को फीरोज जंगबहादुर रूस्तम खान का खिताब देकर 1632-33 में संभल का गर्वनर बना दिया था। शाहजहां की सल्तनत की ओर से रूस्तम खान दक्खनी 25 वर्ष तक संभल व मुरादाबाद के गर्वनर रहे।
विज्ञापन



1634 ई में कठेरियों के सरगना राजा रामसुख ने तराई इलाके में बगावत कर दी तो कुमायूं के राजा ने शाहजहां से सहायता मांगी थी। शाहजहां ने रूस्तम खान दक्खनी को बगावत कुचलने के लिए भेजा। युद्ध में राजासुख मारा गया। उसके बाद रूस्तम खान ने राजा               रामसुख के किले चौपला पर कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed