फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Anand Vihar Jogamani Summer Special Express reached nine hours late

Sambhal News: नौ घंटे की देरी से पहुंची आनंद विहार जोगमनी समर स्पेशल एक्सप्रेस

Sat, 11 May 2024 01:22 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 11 May 2024 01:22 PM IST
विज्ञापन
Anand Vihar Jogamani Summer Special Express reached nine hours late
चंदौसी (संभल)। रेलयात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की गई समर स्पेशल ट्रेन लगातार देरी से चल रही हैं। शुक्रवार को चंदौसी से आनंद विहार जोगमनी समर स्पेशल ट्रेन नौ घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। वहीं कामाख्या आनंद विहार एक्सप्रेस भी तीन घंटे की देरी से प्लेटफॉर्म पर आई। इससे यात्रियों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लंबी दूरी का सफर तय करने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से आ रही है। शुक्रवार को जोगवनी से चलकर चंदौसी के रास्ते आनंद विहार जाने वाली 04009 समर स्पेशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से नौ घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन का चंदौसी स्टेशन आने का समय सुबह 10.25 बजे आने का था। लेकिन यह ट्रेन शाम 07.45 बजे चंदौसी जंक्शन पर पहुंची। साथ ही कामाख्या से चलकर आनंद विहार जाने वाली 15621 आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस भी तीन घंटे की देरी से आई। यह ट्रेन दोपहर 02. 25 बजे न आकर शाम 05. 40 पर स्टेशन पहुंची। वही रक्सौल से चलकर चंदौसी के रास्ते आनंद विहार जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय रात 11. 45 बजे न आकर रात 12: 25 बजे ट्रेन ऐप पर आती प्रतीत हो रही थी। इसके अलावा अलीगढ़ के रास्ते चंदौसी होकर बरैली जाने वाली 04375 एक्सप्रेस भी दोपहर 02.55 बजे न आकर दोपहर 03.20 पर जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन

....................
ट्रेन देरी से पहुंचने का समय
15621 कामाख्या एक्सप्रेस 3.15 घंटे
04009 आनंद विहार जोगमनी समर स्पेशल दस घंटे
14017 सद्भावना एक्सप्रेस 45 मिनट
04375 बरेली एक्सप्रेस 23 मिनट देरी से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed