फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   An innocent child died due to electric shock

Sambhal News: करंट की चपेट में आकर मासूम की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
An innocent child died due to electric shock
धनारी(संभल)। गांव जयरामनगर निवासी इंतजार के पांच वर्षीय बेटे मोहम्मद अली की रविवार रात करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को दफना दिया। परिजनों ने बताया कि घर में अर्थिंग आने की वजह से गीले फर्श पर बैठा मोहम्मद अली करंट की चपेट में आ गया था।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव जयरामनगर निवासी इंतजार ने बताया कि रविवार रात नौ बजे करीब उसकी पत्नी शाइस्ता रसोई में खाना बना रही थी और वह दूसरे कमरे में बैठकर खाना खा रहा था। इस दौरान उसका बेटा मोहम्मद अली दूसरे कमरे में जमीन पर बैठकर खेल रहा था। पिता ने बताया कि जमीन गीली थी और मकान में अर्थिंग का करंट आ रहा था। इस वजह से बेटे को करंट लग गया।
विज्ञापन

जब कुछ देर बाद पिता कमरे में गए, तो उनका बेटा बेहोश अवस्था में जमीन पर पड़ा था। इसके बाद वह उसे गांव के ही एक चिकित्सक के पास ले गए। यहां चिकित्सक ने बेटे को मृत बता दिया। सोमवार सुबह बेटे को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed