फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   An elderly man suffering from dengue from Dugawar died during treatment in Meerut

Sambhal News: दुगावर के डेंगू पीडित बुजुर्ग की उपचार के दौरान मेरठ में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
An elderly man suffering from dengue from Dugawar died during treatment in Meerut
ओबरी। गांव दुगावर निवासी डेंगू पीड़ित बुजुर्ग कृपाल सिंह (57) की मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पांच सिंतबर को उन्हें बुखार आया था और निजी पैथोलॉजी लैब की जांच में 16 सितंबर को डेंगू की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

शुरूआती दिनों में गांव के ही छोलाछाप से उपचार कराते रहे। उनके बेटे राजीव ने बताया कि हालत ठीक न होने पर कृपाल सिंह को असमोली गांव स्थित निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

इसके बाद भी स्वास्थ्य में सुधार न होने पर शुक्रवार को बुजुर्ग को मेरठ रेफर कर दिया गया था। रविवार की सुबह मेरठ के निजी अस्पताल में बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोपहर में बुजुर्ग के शव का गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed