फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ammonia gas leak in milk plant in Sambhal

Sambhal: दूध के प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, एक घंटे तक लोगों को सांस लेने में हुई दिक्कत

Mon, 19 Sep 2022 10:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 19 Sep 2022 10:32 PM IST
सार

हादसा उस समय हुआ जब दूध के टैंकर से दूध को फ्रीजर में भरा जा रहा था। जनरेटर चल रहा था। जनरेटर की बेल्ट टूट कर आमोनिया गैस के पाइप से टकरा गई। जिससे आमोनिया गैस का पाइप फट गया।

विज्ञापन
Ammonia gas leak in milk plant in Sambhal
प्लांट में बंद पड़ा काम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के नरोत्तम सराय इलाके में दूध के प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इससे करीब एक घंटे तक लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई और आंखो में जलन महसूस की। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी जांच पड़ताल की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब दूध के टैंकर से दूध को फ्रीजर में भरा जा रहा था। जनरेटर चल रहा था। जनरेटर की बेल्ट टूट कर आमोनिया गैस के पाइप से टकरा गई। आमोनिया गैस का पाइप फटने के बाद प्लांट में काम कर रहे करीब आठ लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


प्लांट में काम कर रहे ऑपरेटर ने पांच मिनट के भीतर सभी वॉल्व बंद कर दिए। इससे रिसाव खत्म हो गया लेकिन जो गैस रिस चुकी थी, उससे आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई और आंखों में जलन की समस्या बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed