फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Amidst the hustle and bustle, J.P. House stamp on development works worth 32 crores in board meeting

गहमा-गहमी के बीच जि.पं. बोर्ड बैठक में 32 करोड़ के विकास कार्यों पर लगी सदन की मोहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Amidst the hustle and bustle, J.P. House stamp on development works worth 32 crores in board meeting
बहजोई में जिला पंचायत की बोर्ड बैठक के दौरान एएमए को निर्देशित करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष। - फोटो : CHANDAUSI
बहजोई। गहमा-गहमी के बीच जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में ध्वनि मत के साथ 32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर सदन की मुहर लगी। वर्ष 2022-23 में बजट के सापेक्ष नाले व सड़क समेत दूसरे विकास कार्य होने हैं। इस बीच विधायकों व सदस्यों की ओर से उठाए गए मुद्दों पर अफसरों की ओर से समय रहते समस्याओं का निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपराह्न चार बजे जिला पंचायत दफ्तर के सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष डा. अनामिका यादव की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का शुभारंभ हुआ। संचालन कर रहे अपर मुख्य अधिकारी अरुण प्रताप भारती की ओर पूरी कार्यवाही पढ़कर सुनाई गई। इसके बाद जन प्रतिनिधियों व अफसरों के बीच आपसी परिचय हुआ। अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2022-23 का बजट 20 करोड़ रुपये तथा बीते वर्ष के शेष बजट 12 करोड़ रुपये से नाले व सड़कों के निर्माण समेत दूसरे विकास कार्य होने हैं। इसको लेकर सदन में मौजूद सभी सदस्यों की ओर से सहमति प्रदान की गई। इस बीच वार्ड संख्या सात में सदस्य तौसीफ अहमद की ओर से अभी तक कोई विकास कार्य न कराए जाने का मुद्दा उठाया गया। सदस्य उमेश यादव की ओर से पोस्टमार्टम हाउस परिसर में बीते कई दिन से बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की बात कही गई। सदस्य अवधेश यादव की ओर से सरकारी स्कूलों के ऊपर से होकर गुजर रहे हाइटेंशन लाइन से बच्चों को खतरा होने तथा सदस्य विजय यादव की ओर से अपंजीकृत अस्पतालों पर हो रही कार्रवाई को लेकर पारदर्शिता बरते जाने की बात कही गई। सीडीओ उमेश कुमार त्यागी समेत संबंधित अफसरों की ओर से समय रहते समस्याओं का निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया गया। इस बीच संभल विधायक नवाब इकबाल महमूद, गुन्नौर विधायक रामखिलाड़ी यादव व बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम इरफान समेत अफसरों में सीएमओ डा. पंकज विश्नोई, पीडी रमेश चंद्र, डीपीआरओ जाहिद हुसैन, डीसी मनरेगा बलवंत सिंह, डीसीओ कुलदीप कुमार, डीएसडब्ल्यूओ शैलेंद्र कुमार गौतम, सीवीओ मुन्नालाल यादव, डीडीईओ संगीता सिंह, डीआईवीओ संजीदा बेगम, डीओपीआरडी राजेंद्र प्रसाद, डीएचओ सुघर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अफसरों की गैर हाजिरी पर जताई गई सदन में नाराजगी
अपंजीकृत अस्पताल को सीज होने के बाद खुलने का मुद्दा भी छाया रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
बहजोई। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में कुछ अफसरों की गैर हाजिरी सदन में खूब खली। इसको लेकर सदन में मौजूद विधायकों समेत सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की। कुछ अफसरों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी को लेकर भी सदस्यों की ओर से सवाल खड़े किए गए। बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम का कहना था कि शिक्षा व बिजली विभाग के अफसरों की गैर हाजिरी समेत कई अफसरों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी से साफ है कि अफसरों की ओर से जिला पंचायत की बोर्ड बैठक को कोई तबज्जों नहीं दी जा रही। इसको लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष डा. अनामिका यादव समेत अन्य जन प्रतिनिधियों व सदस्यों की ओर से निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए कारण बताओ नोटिस दिए जाने की बात कही गई। दूसरी ओर गुन्नौर विधायक रामखिलाड़ी यादव की ओर से सीज होने पर अपंजीकृत अस्पतालों के कुछ दिन में ही खुल जाने का मुद्दा उठाया गया। इस पर सीएमओ पंकज कुमार विश्नोई की ओर से निष्पक्ष कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
इनसेट-
----
बोर्ड बैठक में 86 करोड़ के मनरेगा कार्यों को भी मिली मंजूरी
बहजोई। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में करीब 86 करोड़ रुपये के मनरेगा कार्यों को भी मंजूरी मिली। अपर मुख्य अधिकारी अरुण प्रताप भारती ने बताया कि बोर्ड बैठक में मनरेगा कार्यों को भी सदन की मंजूरी मिली है। डीसी मनरेगा बलवंत सिंह ने बताया कि बोर्ड बैठक में 86 करोड़ 20 लाख 51 हजार रुपये के मनरेगा कार्यों को लेकर भी सहमति मिली है। इससे मनरेगा की सड़कों के निर्माण समेत तालाब, पौधरोपण व बागवानी आदि कार्य कराए जाएंगे।

----
इनसेट-
----
बोर्ड बैठक को लेकर रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
बहजोई। पिछली बोर्ड बैठकों में हंगामे की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से इस बार सख्ती बरती गई। जिला पंचायत दफ्तर के आसपास भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती रही। बतौर मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार निश्चय सिंह व सीओ बहजोई गोपाल सिंह समेत सीओ पुलिस लाइन राकेश सिंह व सीओ गुन्नौर देवेंद्र कुमार शर्मा तथा प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना व आसपास के थानों की पुलिस व महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed