फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Alleged negligence in the treatment of maternity, the family created a ruckus

प्रसूता के उपचार में लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Alleged negligence in the treatment of maternity, the family created a ruckus
संभल। प्रसूता के उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया। साथ ही नर्स पर 1500 रुपये लेने का आरोप भी लगाया। पीड़ित ने मामले की शिकायत सीएमएस से की। सीएमएस ने प्रसूता का उपचार कराया और नर्स के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

सरायतरीन के मोहल्ला नवादा निवासी जुबैर मजदूरी करता है। शनिवार को उनकी पत्नी सायमा को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन महिला को जिला अस्पताल में लेकर गए। रविवार की सुबह महिला ने शिशु को जन्म दिया। शाम को प्रसूता की छुट्टी कर दी गई। जुबैर ने बताया कि रविवार को उसे घर पर पीड़ा हुई। जिस पर जुबैैैर सोमवार को पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा और नर्स से उपचार करने को कहा। आरोप है कि इस पर नर्स ने उपचार करने से मना कर दिया। इस दौरान परिजनों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया और उपचार के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि डिलीवरी के बाद उनसे 1500 रुपये भी लिए गए हैं। परिजनों ने इसकी शिकायत कार्यवाहक सीएमएस डा. रंजना सिंह से की। कार्यवाहक सीएमएस डा. रंजना सिंह ने बताया कि अस्पताल में नर्स द्वारा उपचार न करने और रुपये लेने की शिकायत मिली थी। महिला का उपचार कराया गया है। साथ ही रुपये लेने के मामले में जांच कराई जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed