फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Alleged murder of woman for dowry, report filed against five including husband

दहेज की खातिर महिला की हत्या का आरोप, पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Alleged murder of woman for dowry, report filed against five including husband
संभल। दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की हत्या का आरोप पति समेत पांच लोगों पर है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह कार्रवाई महिला के पिता की तहरीर के आधार पर की गई है।
विज्ञापन

रविवार की रात रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव ब्योरा में राकेश की पत्नी मीना का शव घर के आंगन में पड़ा मिला था। इसकी जानकारी धनारी थाना क्षेत्र के गांव सुनवर सराय निवासी मीना के पिता सुखराम को हुई तो वह गांव ब्योरा पहुंच गए। पिता ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी 2017 में की थी। पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी से पति व ससुरालीजन दहेज के रूप में पांच लाख की मांग करते रहे। कई बार बेटी के विरोध करने पर मारपीटा भी था। इसी मांग को पूरा नहीं करने को लेकर उनकी बेटी की पति व ससुरालियों ने हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मीना के पति राकेश, ससुर हुकुम सिंह, सास चमेली, देवर वीरेश और ननद नेकसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रजपुरा थाने के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed