फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Alleged illegal recovery in the name of practical, students staged a sit-in

प्रैक्टिकल के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, छात्रों ने दिया धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Alleged illegal recovery in the name of practical, students staged a sit-in
बबराला। बबराला में बदायूं-मेरठ स्टेट हाईवे पर एक स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रैक्टिकल के नाम पर पांच हजार रुपये की वसूली करने का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम, सीओ ने छात्रों को समझाबुझाकर धरना समाप्त कराया और वार्ता के लिए कोतवाली बुला लाए। बाद में विद्यालय के पदाधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। बाद में एसडीएम ने डीआईओएस को मामले में जांच के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बबराला में एक विद्यालय के छात्र हाईवे पर धरना देने बैठ गए और विद्यालय प्रबंधन पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इसके बाद छात्र विद्यालय के बाहर सड़क पर आकर धरने पर बैठ गए। छात्रों का आरोप था कि वह सभी 12वीं कॉमर्स विषय के छात्र हैं। स्कूल में आए दिन प्रताड़ित किया जाता है। बृहस्पतिवार को अकाउंट विषय का प्रैक्टिकल था। स्कूल आने प्रैक्टिकल के लिए स्टाफ ने सभी बच्चे पांच हजार रुपये जमा कराने को कहा। साथ ही रुपये जमा न करने पर प्रैक्टिकल में बैठने नहीं दिया जाएगा। इसी बात से नाराज बच्चों ने स्कूल गेट के सामने सड़क पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम रामकेश धामा और सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा, कोतवाल रामवीर सिंह ने सभी बच्चों को उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया और धरना समाप्त कराया। वार्ता के लिए कुछ छात्रों को अपनी गाड़ी में बैठाकर गुन्नौर कोतवाली लाए। वहां पर एसडीएम, सीओ ने प्रधानाचार्य को मौके पर ही बुला लिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि उनका प्रैक्टिकल कराया जाएगा और रुपयों वाली कोई बात नहीं है। छात्रों की उपस्थित जरूर कम थी। आगे से उपस्थित पूरी करने के लिए दबाव बनाया गया था। इसी बात पर बच्चों को गलतफहमी हो गई थी। इसके बाद छात्रों को बस में बैठाकर विद्यालय ले जाया गया और उनका प्रैक्टिकल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों की समस्या का समाधान करा दिया गया है। विद्यालय प्रबंधन के मुताबिक छात्रों की 75 फीसदी कम उपस्थिति थी। छात्रों की रुपये मांगने की शिकायत से डीआईओएस को अवगत कराया गया है। वह मामले की जांच कराएंगे।
रामकेश धामा, एसडीएम, गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed