फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Alleged illegal occupation of municipality's land, Municipality President and EO stopped the construction

पालिका की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पालिकाध्यक्ष व ईओ ने निर्माण रुकवाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Alleged illegal occupation of municipality's land, Municipality President and EO stopped the construction
चंदौसी। गैस गोदाम रोड पर काली मंदिर के पास पूर्व में किराए/आवंटित भूमि पर पालिका के कर्मचारी निर्माण कर रहे थे। पालिकाध्यक्ष ने भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। साथ ही पालिकाध्यक्ष ने सेवानिवृत्त व कार्यरत कर्मचारियों को आवंटन/किराएनामे को निरस्त करने के आदेश ईओ को दिए। अग्रिम कार्रवाई के लिए निर्माण करने वालों की सूची बनाकर देने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका चंदौसी ने वर्ष 1993 में गैस गोदाम रोड पर काली मंदिर के पास 100-100 गज के करीब 33 प्लांट पालिका कर्मचारियों को घर बनाने के लिए आवंटित किए गए थे। कुछ कर्मचारियों ने वहां अपने आवास बना लिए थे तथा कुछ कर्मचारियों ने आवास नहीं बनाए थे। पिछले तीन-चार दिनों से सेवानिवृत्त व कार्यरत कर्मचारियों ने आवंटित स्थान पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया था।
विज्ञापन

इसकी सूचना पालिकाध्यक्ष इंदू रानी व ईओ राजकुमार को मिली। दोनों मौके पर पहुंच गए और वहां काम कर रहे मजदूर व कारीगरों को काम करने से रोक दिया। इसके बाद पालिका कर्मियों से पालिकाध्यक्ष की हल्की नोकझोंक भी हुई। इसके बाद निर्माण कार्य रुकवा दिया। पालिकाध्यक्ष इंदू रानी ईओ को लिखित आदेश देकर पुलिस प्रशासन के सहयोग से अवैध निर्माण पर रोक लगाने, पूर्व में आवंटित/किराए पर दी गई पालिका की संपत्ति के किराए नामे को तत्काल प्रभाव से निरस्त कराने की कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका की संपत्ति पर निर्माण कार्य चल रहा था। उसे रुकवाया गया है। मेरी जानकारी में आया है कि यह संपत्ति पूर्व में पालिका ने किराए पर आवंटित की थी। यदि पूर्व में संपत्ति आवंटित की थी तो तब उसका निर्माण क्यों नहीं कराया गया। इस मामले में सभी कागजात देखकर और विधि राय लेकर आगे की कार्रवाई कराऊंगी।
इंदूरानी, पालिकाध्यक्ष नगर पालिका, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed