फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Alleged attempt to kill if demand for dowry is not met, case on nine

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जान से मारने के प्रयास का आरोप, नौ पर केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Alleged attempt to kill if demand for dowry is not met, case on nine
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जान से मारने के प्रयास का आरोप, नौ पर केस
विज्ञापन

संभल। विवाहिता ने पति व ससुरालियों पर दहेज हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। विवाहिता की हालत गंभीर है जिसका उपचार मुरादाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है। महिला के भाई की तहरीर के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज गई है।

बृहस्पतिवार को बरेली जिले के सुभाष नगर निवासी अमन ने संभल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि 11 वर्ष पहले उन्होंने अपनी बहन किरन की शादी संभल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला आलम सराय निवासी सुमित चौधरी के साथ की थी। आरोप है कि जब से शादी हुई है तब से उसकी बहन को ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे हैं। 8 अगस्त को ससुराल वालों ने उसकी बहन को फंदा लगाकर मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह बचकर भागी तो सूचना दी। बताया कि मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला के पति सुमित चौधरी, देवर विनित, आकाश, विनय, सास रजनी, ननद रेनू सोनम, देवरानी लक्ष्मी व बरेली निवासी मामा ससुर विक्की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed