फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Allegations of attempt to convert student, report filed

Sambhal News: छात्रा का धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Allegations of attempt to convert student, report filed
संभल। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दूसरे समुदाय के युवक पर 19 वर्षीय इंटर की छात्रा का ब्रेनवाश करने और धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का आरोप लगा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। छात्रा के परिजनों ने लव जिहाद बताते हुए एसपी से शिकायत की थी।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एसपी से की शिकायत में कहा कि उनकी 19 वर्षीय बेटी इंटर की छात्रा है। चार वर्ष पहले दूसरे समुदाय के युवक के साथ एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। इस दौरान ही युवक ने उनकी बेटी को बहका दिया और धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करने लगा। इसकी शिकायत स्कूल में की थी तो युवक को स्कूल से बाहर निकाल दिया था लेकिन युवक ने बेटी का पीछा करना नहीं छोड़ा और उसका ब्रेनवाश कर दिया। इसके बाद बेटी ने घर में लड़ाई झगड़ा करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि युवक ने बेटी का शारीरिक शोषण भी किया है। आरोप है कि युवक के परिजन भी इस ब्रेनवाश और धर्म परिवर्तन के प्रयास में शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी युवक मोहम्मद कैफ उसके पिता, भाई और अन्य के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed