{"_id":"6643f4054a826d5da80d0ec4","slug":"allegation-of-murder-of-married-woman-for-dowry-police-engaged-in-investigation-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-110493-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 15 May 2024 05:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 15 May 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
संभल। सरायतरीन के मोहल्ला तकिया में मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
हरियाणा राज्य के कुरूक्षेत्र जिले के थाना सुभाष मंडी क्षेत्र निवासी इल्यास खान ने अपनी बेटी मीनस (23) का निकाह सरायतरीन के मोहल्ला तकिया निवासी शकील के साथ तीन वर्ष पहले किया था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित कर रहे थे। मीनस के भाई जुबैर खान ने आरोप लगाया कि मंगलवार को उनकी बहन का फोन आया था। उसने मारपीट की बात बताई थी। बताया कि वह मोहम्मदपुर टांडा के निकट गांव में शादी समारोह में थे। बाद में बहन की तबियत बिगड़ने की जानकारी मिली। जब मौके पर पहुंचे तो मौत हो गई थी। मृतका अपने पीछे डेढ़ वर्षीय बालक को छोड़ गई है। जिसका रोरो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि विवाहिता की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर अभी मिली नहीं है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।