{"_id":"5ddc25878ebc3e55061a9903","slug":"alert-in-sambhal-to-6-december-sambhal-news-mbd3305471169","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में छह दिसंबर को लेकर रहेगी एहतियाती सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में छह दिसंबर को लेकर रहेगी एहतियाती सतर्कता
विज्ञापन
संभल। पुलिस और प्रशासन की ओर से संभल में छह दिसंबर को लेकर एहतियाती सतर्कता रहेगी। हालांकि हिंदू और मुस्लिम संगठनों की ओर से अभी किसी कार्यक्रम का एलान नहीं किया गया है लेकिन फिर भी प्रशासन सतर्क होने लगा है। अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद यह पहला छह दिसंबर है। जब मुस्लिम संगठनों और हिंदू संगठनों ने अभी तक कोई एलान नहीं किया है। वरना हिंदू संगठनों की ओर से शौर्य दिवस और मुस्लिम संगठनों की ओर से काला दिवस मनाया जाता रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि जिस तरह से प्रशासन और पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद 9 नवंबर को एहतियाती सतर्क दिखाई थी। अब उसी तरह से 6 दिसंबर को लेकर भी सतर्कता रहेगी।
इससे पहले दोनों वर्गों के चुनिंदा लोगों के साथ संवाद चल रहा है। थाना और कोतवाली स्तर पर बैठकों का सिलसिला जारी है। कोतवाली चंदौसी में रविवार को संवाद बैठक हुई है। जिसमें दोनों धर्मों के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
अब कोतवाली संभल में भी एक बैठक होगी। उन्होंने बताया कि लोगों ने जिस तरह से अब तक समझदारी दिखाई है उसी तरह से आगे भी समझदारी दिखाएं तो कोई टकराव और तनाव नहीं होगा । हम सभी की जिम्मेदारी है कि अयोध्या मुद्दे पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करें और नई परंपरा से बचें ताकि कोई विवाद खड़ा न हो।