फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   alert for corona virus in sambhal

पेरिस से आई महिला और सऊदी अरब से आया युवक स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
alert for corona virus in sambhal
संभल। जिले में स्वास्थ्य विभाग की स्क्रीनिंग में अब 13 लोगों की सेहत है। कोरोना के खतरे को देखते हुए हर रोज स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य इनकी सेहत के बारे में जानकारी लेंगे जरूरी होने पर टञीम इनके घर भी जाएगी। जिले में सोमवार तक 11 लोगों की सेहत की स्कीनिंग की जा रही थी लेकिन मंगलवार को दो व्यक्ति सामने आए। इसमें एक महिला है जो पेरिस से संभल आई है जबकि दूसरा युवक है जो सऊदी अरब से संभल आया है।
विज्ञापन

ईरान और थाईलैंड से दो-दो और जापान से एक महिला और उसके दो बच्चे पहले ही निगरानी में चल रहे हैं। इटली से चंदौसी आए आए युवक और सउदी अरब से चंदौसी के लक्ष्मणगंज में आए व्यक्ति की सेहत को भी स्क्रीनिंग में लिया गया है।
विज्ञापन

संभल में एक व्यक्ति ढाका और दूसरा व्यक्ति दुबई से आया है। यह दोनों व्यक्ति भी स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में अपने अपने घरों में आईसोलेशन में रह रहे हैं। पिछले चौबीस घंटे के भीतर पेरिस से आई महिला और सऊदी अरब से आए युवक स्वास्थ्य विभाग की टीमको पता लगा है। पेरिस से महिला 15 फरवरी को आई थी लेकिन स्वास्थ्य विभाग बेखबर था। वहीं सऊदी अरब से युवक 15 मार्च को आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी भी भारत सरकार की ओर से कोई खबर नहीं मिली थी। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को जब इन दोनों के बारे में पता लगा तो मंगलवार को कोरोना से निबटने के लिए बनाई गई रेस्पांस टीम के चिकित्साकर्मी इनके घर पहुंचे और सेहत की जानकारी ली। इसके बाद बताया गया है कि दोनों की सेहत ठीक है। कोरोना का कोई लक्षण नहीं है। लेकिन एहतियाती तौर पर निगरानी रहेगी। निर्धारित मानकों को सामने रखकर सेहत की स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed