फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Alert: Corona testing of cough and fever patients started

अलर्ट : खांसी-बुखार के मरीजों की कोरोना की जांच शुरू

Mon, 25 Dec 2023 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 25 Dec 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Alert: Corona testing of cough and fever patients started
संभल। देश में कोरोना के मामले सामने आने के बाद गाइडलाइन जारी होने पर संभल में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जिला अस्पताल के साथ ही सभी सीएचसी और पीएचसी में कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रविवार को जिले के 28 पीएचसी और चार नगरीय पीएचसी में आयुष्मान मेले के दौरान 478 मरीजों की कोरोना की जांच एंटीजन किट से की गई। हालांकि सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिला सर्विलांस अधिकारी डाॅ. मनोज चौधरी ने बताया कि गाइडलाइन मिल गई है। इसके अंतर्गत ही खांसी, बुखार, जुकाम, नजला पीड़ित मरीजों की जांच कराई गई है। इन लक्षणाें के मरीजों की जांच के लिए जिले के सभी सीएचसी में निर्देश जारी किए हैं। जिससे पूरी तरह सतर्कता बरती जा सके।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर लैब कल से हो सकती है शुरू
कोरोना संक्रमण के दौरान जिला अस्पताल में आरटीपीसीआर लैब शुरू हुई थी। कोरोना संक्रमण खत्म हुआ तो लैब भी बंद कर दी थी। अब खतरा मंडराया है तो आरटीपीसीआर लैब शुरू की जाएगी। सोमवार से ही आरटीपीसीआर की जांच के लिए नमूने एकत्र किए जाएंगे। फिलहाल एंटीजन किट से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
गाइडलाइन के अनुसार आयुष्मान मेलों में खांसी, बुखार, जुकाम और नजला पीड़ित मरीजों की कोरोना जांच एंटीजन किट से कराई गई है। आरटीपीसीआर की जांच के लिए लैब को शुरू कराया जाएगा। -डाॅ. मनोज चौधरी, जिला सर्विलांस अधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed