फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Akhand Bharat Sankalp Diwas program of Rashtriya Swayamsevak Sangh

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Akhand Bharat Sankalp Diwas program of Rashtriya Swayamsevak Sangh
संभल। गांव ऐचवाड़ा डींगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अखंड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य वक्ता राष्ट्रीय संघ सेवक संघ के जिला प्रचारक आशुतोष रहे।
विज्ञापन

आशुतोष ने अखंड भारत के 5 हजार वर्षों के इतिहास को दोहराते हुए कालखंड में विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा भारतवर्ष पर होने वाले आक्रमणों व उन विदेशी आक्रमण से भारत की संस्कृति व परंपराओं पर पड़ने वाले कुठाराघातों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि भविष्य में गिलगिट से लेकर गोरा पर्वत तक बहुत जल्दी भारत अखंड होने वाला है। बताया कि जिस प्रकार वर्तमान भारत सरकार में धारा 370 व राम मंदिर जैसे प्राचीन विषयों पर काम किया है। इसी प्रकार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर बहुत जल्दी भारत में शामिल होगा। साथ ही सभी स्वयंसेवकों को भारत को अखंड करने में आहुति देने की शपथ दिलाई गई। अध्यक्षता गिरिराज सिंह व संचालन भूकेंद्र ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर राजाराम, कपिल चौधरी, अनिल, भोले सिंह त्यागी, जयपाल सिंह, रणजीत सिंह, राहुल त्यागी, कपिल त्यागी, राजवीर सिंह, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed