फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Agriculture is facing crisis due to power cut, crops have started drying up

बिजली की कटौती से खेती-किसानी पर मंडरा रहा संकट, सूखने लगीं हैं फसलें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Agriculture is facing crisis due to power cut, crops have started drying up
संभल। बिजली की कटौती से खेती-किसानी पर संकट मंडरा रहा है। बिजली की आपूर्ति न मिलने से नलकूप नहीं चल रहे हैं। नतीजतन फसलें सूखने लगीं हैं। फसल सूखती देख किसान न सिर्फ परेशान हैं। पवांसा समेत बिजलीघर का किसान घेराव भी कर चुके हैं, लेकिन आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पिछले एक पखवाड़े से मौसम का रुख बदला हुआ है। हालांकि हल्की बारिश ने कुछ राहत दी है, लेकिन खेती-किसानी पर इसका कुछ असर न हुआ। अब बाजरा, मिर्च और सब्जियों की फसलों को बचाने के लिए नलकूपों से सिंचाई ही विकल्प बचा है, लेकिन बिजली की कटौती से नलकूप भी ठप पड़े हैं। पवांसा बिजलीघर का भाकियू टिकैत के नेतृत्व में घेराव हो चुका हैं। ऐंचोड़ा कंबोह बिजलीघर पर भी लोग ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन कोई सुधार नहीं हो सका है। किसानों का कहना है कि नरौली और मौसमपुर फीडर से बिजली की सर्वाधिक समस्या आ रही है। एसडीओ देहात अमरेंद्र यादव ने कहा कि ऐंचोड़ा कंबोह बिजलीघर से जुड़े सिर्फ मौसमपुर फीडर पर कुछ समस्या है। इसकी जानकारी मिली है। जल्द ही इसका समाधान कराया जाएगा। ताकि किसानों को निर्बाध आपूर्ति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed