फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Against inflation and unemployment, you marched on foot to the Collectorate

महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ आप ने किया कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Against inflation and unemployment, you marched on foot to the Collectorate
महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ आप ने किया कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च
विज्ञापन

बहजोई (संभल)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर जिलाध्यक्ष सचिन कुमार के नेतृत्व में नगर में पैदल मार्च किया गया। रविवार को दोपहर 2 बजे करीब पुराना बाजार रामलीला मंच के पास पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसके बाद नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आप पदाधिकारियों का पैदल मार्च कलक्ट्रेट पहुंचकर संपन्न हुआ। इस बीच पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना समेत राजस्थान के जालौर जिले में छात्र इंद्र कुमार मेघवाल की हत्या के प्रकरण में दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला गया है। इस दौरान ओमपाल सिंह, जाबिर हुसैन, गीत कुमार, हनीफ हुसैन, अनिल सिंह, विपिन गोयल, अरविंद व जसवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed