फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After the uproar, the city of Sambhal is being fortified

Sambhal News: बवाल के बाद से की जा रही संभल शहर की किलेबंदी

Wed, 09 Apr 2025 12:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 09 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
After the uproar, the city of Sambhal is being fortified

विज्ञापन


संभल।
24 नवंबर को हुए बवाल के बाद से अतिसंवेदनशील श्रेणी में शामिल हुए संभल शहर की लगातार किलेबंदी की जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण जामा मस्जिद के सामने बनी सत्यव्रत पुलिस चौकी का लोकार्पण हो चुकाहै। अब दीपा सराय, खग्गू सराय और हिंदूपुरा खेड़ा में पुलिस चौकी का निर्माण किया जाना है। इन तीनों ही स्थानों पर निर्माण चल रहा है। यह पुलिस चौकियां उन इलाके में बनाई जा रही हैं जो बवालग्रस्त रहे थे।
वहीं, दूसरी ओर नखासा थाने की पुलिस चौकी रायसत्ती को थाने के रूप में स्थापित किया जाना है। राजस्व विभाग से थाने के लिए एनओसी मिल गई है। एसपी की ओर से बजट के लिए शासन से मांग की गई है। बजट मिलते ही थाने का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन




एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि बवाल के बाद ही सुरक्षा मजबूत किए जाने के लिए कदम बढ़ाया है। जामा मस्जिद के सामने सत्यव्रत पुलिस चौकी का लोकार्पण हो चुका है। अब हिंदूपुरा खेड़ा, दीपा सराय और खग्गू सराय में भी निर्माण जल्द पूरा कराया जाएगा। जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा सके। एसपी ने बताया कि शहर के मुख्य चौराहे, तिराहे और गली मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरे पालिका के सहयोग से लगवाए जा रहे हैं। इसका कंट्रोल रूम एएसपी कार्यालय से ऑपरेट कराया जाएगा। जिससे शहर की हर गतिविधि की जानकारी पुलिस तक पहुंचे। इससे अपराध पर काबू करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सत्यव्रत पुलिस चौकी में जल्द शुरू हो जाएगा कंट्रोल रूम

सत्यव्रत पुलिस चौकी भूतल पर संचालित होगी। दूसरी मंजिल पर जिले का पुलिस कंट्रोल रूम संचालित होगा। सैटेलाइट टावर लगाया जा चुका है। एसपी का कहना है कि संभल सबसे ज्यादा संवेदनशील है। इसलिए जिला कंट्रोल रूम संचालित संभल से ही किया जाएगा। जिलेभर के थानों तक अच्छी रेंज मिल रही है। एक या दो दिन में फिर से टेस्टिंग करेंगे। इसके बाद उपकरण लगवाए जाएंगे। बताया कि जल्द ही कंट्रोल रूम संभल से संचालित होगा।
कोट



- शहर की सुरक्षा मजबूत बनेगी और पीड़िताें को तत्काल पुलिस की मदद मिल सकेगी। इसलिए पुलिस चौकियों का निर्माण कराया जा रहा है। सीसीटीवी लगने से अपराधी आसानी से पकड़ में आ सकेंगे। 24 घंटे कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी।

-कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल

श्री कल्कि धाम में परिसर में पुलिस चौकी का शिलान्यास

संभल।
ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के परिसर में श्री कल्कि धाम पुलिस चौकी का शिलान्यास किया गया है। इसमें श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम व ऐंचोड़ा कंबोह थाना प्रभारी डॉ. रूकम पाल सिंह ने भूमि पूजन किया।

यह पुलिस चौकी करीब 500 वर्ग गज में निर्माण की जाएगी। भूमि पूजन पं. अखिलेश्वर शास्त्री ने कराया। इस दौरान नेपाल से पधारे गौरी शंकर शंकराचार्य जी महाराज, ज्ञान गुदड़ी पीठाधीश्वर स्वामी कल्याण देव जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी हर मनोज दास जी महाराज, ग्राम प्रधान लवकुश शर्मा, खिलेंद्र सिंह, दुष्यंत शास्त्री, यशवीर सिंह, भोले त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed