{"_id":"6850783c3c301d464b07068b","slug":"after-the-rain-farmers-started-planting-paddy-sambhal-news-c-204-1-chn1001-120836-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बारिश के बाद धान पौध की रोपाई में जुट गए किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बारिश के बाद धान पौध की रोपाई में जुट गए किसान
Tue, 17 Jun 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। बीते कुछ दिनों से बारिश पड़ने से जहां गर्मी से लोगों को निजात मिली है। वहीं किसानों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई है। किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। सोमवार को बारिश होने के बाद खेतों में पानी भर गया, तो वहीं किसान सुबह के समय खेतों में पहुंचकर धान पौध की नर्सरी तैयार करने में जुट गए। उन्होंने बताया कि यह बारिश किसानों के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं है।
सोमवार सुबह से ही मौसम ने करवट ले ली, तेज ठंडी हवाओं के साथ साथ आसमान काले बादलों से घिर गया। कुछ ही देर बाद तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक ठंडी हवाओं के साथ बारिश होती रही। बारिश के दौरान लोग व बच्चे अपने घरों की छतों और सड़कों पर नहाते दिखे तो वहीं किसानों के खेतों में भी पानी भर गया। विकासखंड बनिया खेड़ा के अकरौली, मानकपुर नरौली, बनियाखेड़ा, रसूलपुर कैली, गोपालपुर, भुलावई, गुमथल, पचाक, रामरायपुर गमटिया, फरीदपुर, अजीमगंज, मोहम्मदगंज आदि गांव में सोमवार सुबह किसान अपने- अपने खेत में पहुंच गए और उन्होंने धान पौध की रोपाई करनी शुरू कर दी।
किसानों ने बताया कि धान का बीज बोकर नर्सरी में पौध तैयार कर ली थी। लेकिन मानसून में देरी के चलते किसानों की पौध खराब होने की आशंका हो रही थी। उन्हाेंने बताया कि किसानों को इस बारिश से धान की फसल के लिए बहुत फायदा मिलेगा।