फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After the post-mortem, the nephew performed the last rites at Rajghat

पोस्टमार्टम के बाद राजघाट पर भांजे ने किया अंतिम संस्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
After the post-mortem, the nephew performed the last rites at Rajghat
हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव धुरैटा में हुई युवती की हत्या के आरोपी दोनों भाई दूसरे दिन तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। वहीं दूसरी ओर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुुुआ है कि युवती की मौत पीटने से नहीं बल्कि सिर में धारदार हथियार से वार करने से गई। सिर बुरी तरह फट गया था जिससे मौत हो गई। इसके अलावा शरीर पर चोट के भी निशान मिले हैं। गला भी दबाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

मालूम हो बृहस्पतिवार की शाम हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव धुरैटा में विनोद और सर्वेश ने छह बीघा भूमि के लिए अपनी छोटी बहन मुकेश कुमारी चंद्रा (30) की हत्या कर दी थी। शुक्रवार को हुए पोस्टमार्टम के बाद मृतका का मुरादाबाद निवासी भांजा पंकज चंद्रा अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ शव राजघाट ले गया और अंतिम संस्कार कर दिया। हयातनगर थाना प्रभारी राजेश सोलंकी का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed