फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After the majlis, the procession of Shabih-e-Taboot started.

Sambhal News: सिरसी में मजलिस के बाद निकला शबीहे ताबूत का जुलूस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
After the majlis, the procession of Shabih-e-Taboot started.
सिरसी में ताबूत के जुलूस में शामिल अजादार। संवाद
सिरसी। अय्यामे फात्मा जहरा के मौके पर इमाम बारगाहों और अजाखानों में मजलिसों का सिलसिला जारी रहा। रसूले खुदा की बेटी शहजादी फात्मा जहरा की शहादत पर कस्बे में शबीहे ताबूत निकाल कर रंज-ओ-गम का इजहार किया गया। इमाम बारगाह मोहल्ला शर्की सादात में पांच रोजा मजलिसों का आयोजन किया गया। इमाम बारगाह इमाम रजा, इमाम बारगाह मकूफा अजाखाना दालान, इमाम बारगाह मुंशियान आदि में भी मजलिसें आयोजित की गईं।
विज्ञापन

मंगलवार को मोहल्ला शर्की में जामिया इमाम मेहंदी में हुई मजलिस में मर्सिया वकार मेहंदी और उनके साथियों ने पढ़ा। जबकि मजलिस को अमेरिका से आए मौलाना माहिर हुसैन ने खिताब करते हुए कहा अरब में उस दौर में बेटी के पैदा होते ही उसे जिंदा दफन कर दिया जाता था। नबी-ए-करीम ने इस प्रथा को समाप्त किया। अंत में हजरत फात्मा जहरा के मसाइब बयान करते हुए कहा मदीने में नबी ए करीम की बेटी और हजरत अली की बीबी हजरत फात्मा जहरा पर जालिमों ने बहुत जुल्म किए थे। जिसे सुनकर अजादारों की आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन

मजलिस के बाद शबीहे ताबूत का जुलूस बरामद हुआ। जिसमें अंजुमन हाशमी ने नोहा पढ़ा। दूसरी ओर, मोहल्ला शर्की मिठौली रोड पर हसन अब्बास के अजाखाने में हुई मजलिस में मर्सिया ख्वानी अली कबीर उर्फ अजमल व उनके साथियों ने की। जबकि मजलिस को मौलाना जमाल अब्बास ने संबोधित किया। मजलिस के बाद शबीहे ताबूत का जुलूस निकाला गया। इसमें अंजुमन जुल्फकारे हैदरी, अंजुमन हैदरी, कारवाने हुसैनी और मीसमे अजा ने नोहा ख्वानी की। ताबूत इमाम बारगाह मोहल्ला शर्की सादात में पहुंचकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed