फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After the death of a student due to dengue in Bhirawati, the health department woke up and set up a camp.

Sambhal News: भिरावटी में डेंगू से छात्र की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, लगाया शिविर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
After the death of a student due to dengue in Bhirawati, the health department woke up and set up a camp.
धनारी के गांव ​भिरावटी में फॉगिंग करता ग्राम पंचायत कर्मचारी: स्रोत- विभाग
धनारी(संभल)। कस्बे के गांव भिरावटी में डेंगू से एक छात्र की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। गांव में बृहस्पतिवार को रजपुरा सीएचसी की टीम ने स्वास्थ्य कैंप लगाया। टीम ने बुखार से पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया और उनके सैंपल लिए। चिकित्सकों की जांच के दौरान दो मरीज मलेरिया पॉजिटिव मिले, जिनका इलाज शुरू कर दिया गया। गांव में फॉगिंग ओर स्प्रे की भी शुरुआत कर दी गई है। बृहस्पतिवार को रजपुरा सीएचसी की ओर से गांव भिरावटी के पंचायत घर पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें डॉ. नूरउल हसन, डॉ. हरवेंद्र यादव, डॉ. कन्हैया पाठक और डॉ. कविता शर्मा आदि ने करीब 152 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में 30 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। चिकित्सकों ने बताया कि कैंप में जांच के दौरान दो मरीज मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि बाकी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। सभी मरीजों का तत्काल उपचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, गांव में फैली गंदगी और मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने फॉगिंग कराई। ग्राम पंचायत की ओर से गांव में लगातार सफाई और एंटी लार्वा स्प्रे अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बताया कि गांव के कोमिल, विजयपाल और सुप्रिया डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। शुक्रवार को भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक और जांच कैंप लगाया जाएगा। इस मौके पर स्वास्थ्यकर्मी तरुण सारस्वत, सुनील यादव और एलटी राजू यादव आदि मौजूद रहे। बता दें कि मंगलवार की रात गांव में डेंगू पीड़ित कक्षा सात के छात्र रोहित की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed