फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After seeing the moon, people said Eid Mubarak, Eid prayers will be offered today

Sambhal News: चांद देखकर लोग बोले ईद मुबारक, आज अदा की जाएगी ईद की नमाज

Mon, 31 Mar 2025 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 31 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
After seeing the moon, people said Eid Mubarak, Eid prayers will be offered today

विज्ञापन

संभल। जिलेभर में सोमवार यानी आज ईद मनाई जाएगी। रविवार की शाम को चांद देखकर लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और खुशी जाहिर की। महिलाएं भी ईद के चांद का दीदार करने के लिए छतों पर दिखाई दीं। मस्जिदों में भी नमाज के समय का एलान किया गया।
जिलेभर की सभी ईदगाह में ईद की नमाज अदा की जाएगी। इसके अलावा मस्जिदों में भी नमाज अदा होगी। निकाय व ग्राम पंचायतों की ओर से रविवार को ही ईदगाह व मस्जिदों के आसपास सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराई गई। सोमवार की सुबह से भी सफाई व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएंगी।
विज्ञापन

संभल में रहेगी कड़ी सुरक्षा

संभल।
ईद की नमाज को लेकर जिलेभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सबसे ज्यादा चौकसी संभल शहर में रहेगी। थाने की फोर्स के साथ पीएसी, आरआरएफ और आरएएफ के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सात कंपनी पीएसी, तीन कंपनी आरआरएफ और एक कंपनी आरएएफ की जिले में है। ज्यादातर फोर्स संभल शहर में रहेगा। बवाल के बाद से संभल शहर अतिसंवेदनशील श्रेणी में शामिल है। इसके चलते एहतियाती तौर पर चौकसी बरती जा रही है। पुलिस के साथ जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती रहेगी। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की टीम निगरानी कर रही है। यदि कोई अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दूसरी ओर संभल में रविवार की शाम को सीओ अनुज चौधरी ने फोर्स के साथ पैदल गश्त किया। लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा करने के लिए अपील की।
कोट
- ईद की नमाज को लेकर फोर्स तैनात की गई है। सभी ईदगाह व मस्जिद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी निगरानी कराई जा रही है। सभी से शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा करने के लिए अपील की गई है।- कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल।

कोट
पुलिस के साथ जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। ईद का पर्व सभी सौहार्द से मनाएं। शांति बनाए रखें। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।
डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम, संभल।
जिले में इस तरह तय है ईद की नमाज का समय-

संभल की मुख्य ईदगाह पर ईद की नमाज सुबह 9 बजे होगी।



संभल की जामा मस्जिद पर ईद की नमाज सुबह 8.30 बजे होगी।



सरायतरीन के मोहल्ला कोटला स्थित ईदगाह पर ईद की नमाज सुबह 8.15 बजे



शिया जामा मस्जिद नूरियो सराय में ईद की नमाज सुबह 9 बजे होगी।



सिरसी के मोहल्ला गर्बी में स्थित ईदगाह पर ईद की नमाज सुबह 8.30 बजे होगी।



सिरसी के मोहल्ला शर्की सादात स्थित ईदगाह पर नमाज सुबह 8 बजे होगी।



सिरसी-बिलारी रोड वाली ईदगाह पर ईद की नमाज सुबह 8.15 बजे होगी।



चंदौसी की छोटी ईदगाह में 6.45 बजे नमाज अदा होगी



चंदौसी ईदगाह में 7.15 बजे नमाज अदा होगी।



जनैटा ईदगाह में 8.30 बजे नमाज अदा होगी।



नरौली ईदगाह में 9 बजे नमाज अदा होगी।



नरौली जामा मस्जिद में 9 बजे नमाज अदा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed