फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After plowing the field, the farmer hanged himself after coming home, died

खेत जोतने के बाद घर आकर फांसी पर झूला किसान, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
After plowing the field, the farmer hanged himself after coming home, died
बहजोई। खेत जोतने के बाद किसान घर आकर फांसी पर झूल गया। इससे किसान की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजन व आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे खेत जोतने के बाद घर पर आकर दुपट्टे से फांसी लगा ली। आसपास के लोगों के मुताबिक करीब 35 वर्षीय किसान खेत से घर लौटा और घर की रसोई की स्लिप पर चढ़कर छत में लगे लोहे के कुंडे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। किसान के एक किशोर बेटा व उससे छोटी तीन बेटियां हैं। किसान की मौत से परिजन गमगीन रहे। प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानिया ने बताया कि घटना को लेकर ऐसा कोई मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed