फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After DRM's rebuke, the construction work at the railway station increased.

Sambhal News: डीआरएम की फटकार के बाद रेलवे स्टेशन पर हो रहे निर्माण कार्य में आई तेजी

Thu, 06 Jun 2024 05:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 06 Jun 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
After DRM's rebuke, the construction work at the railway station increased.
चंदौसी (संभल)। करीब डेढ़ माह से बंद पड़े चंदौसी स्टेशन का पुनर्विकास कार्य बुधवार को दोबारा से शुरू हो गया। दो दिन पहले डीआरएम ने ठेकेदार को कार्य की धीमी गति को लेकर नाराजगी जताई थी। साथ ही 30 जून तक हर हाल में काम पूरा करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

चंदौसी रेलवे स्टेशन भारत सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल है। जिसके तहत रेलवे स्टेशन के कायाकल्प होने के लिए करीब 18 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिससे स्टेशन पर संयुक्त प्रतीक्षालय, शौचालय, खानपान के रिटेल स्टॉल, यात्रियों के लिए बैठने के लिए लॉज, 12 मीटर चौड़ा फुटओवरब्रिज, स्टेशन के फ्रंट का विकास व सौंदर्यीकरण, लिफ्ट व स्वचालित सीढ़ी आदि शामिल है। रेलवे स्टेशन के सौदर्यीकरण होने के लिए निर्माण कार्य का टेंडर अगस्त माह में गाजियाबाद की एक कंपनी को दिया गया था। कार्यदायी संस्था ने दिसंबर माह में रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का कार्य शुरू तो कर दिया था। लेकिन कार्य को गति नहीं मिल पाई। प्लेटफार्म एक की ऊंचाई बढा़ने, स्वचालित सीढि़यों, प्रतीक्षालय, शौचालय का काम अधूरा छोड़ दिया गया। करीब डेढ महीने से काम बंद पड़ा था। स्टेशन परिसर के अंदर गड्ढ़ा खोदकर उसके चारों तरफ टिन लगाकर काम को लटका दिया गया। इससे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिसको लेकर सोमवार को डीआरएम राज कुमार ने रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निर्माण कार्य का काम अधूरा मिलने पर ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। डीआरएम के नाराजगी के बाद ठेकेदार ने बुधवार को फिर से काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed