{"_id":"63a4bac60ca81c2c6321ffdc","slug":"after-dialysis-facility-of-ultrasound-and-blood-bank-will-be-available-soon-gulab-devi-chandausi-news-mbd4512734138","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायलिसिस के बाद अब जल्द ही अल्ट्रासाउंड व ब्लड बैंक की मिलेगी सुविधा: गुलाब देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायलिसिस के बाद अब जल्द ही अल्ट्रासाउंड व ब्लड बैंक की मिलेगी सुविधा: गुलाब देवी
विज्ञापन
सीएचसी में नवनिर्मित डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने फीता काटकर किया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को समय से उपचार देने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। बताया कि शीघ्र ही सीएचसी में अल्ट्रासाउंड व ब्लड बैंक की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
आमजनता की सहूलियत के लिए सीएचसी परिसर में डायलिसिस यूनिट का निर्माण कराया गया था। ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े और निशुल्क की उसका उपचार किया जा सके। बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने सीएचसी में डायलिसिस यूनिट का फीता काटकर उद्घाटन किया। आज से यूनिट में लोगों का उपचार प्रारंभ हो गया।
उन्होंने कहा कि इस यूनिट से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से काफी राहत मिलेगी। विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिसमें स्टेडियम, मेडिकल कॉलेज, कृषि अनुसंधान केंद्र, रेलवे मालगोदाम का जीर्णोद्धार, मंडी समिति स्थित ओवरब्रिज का निर्माण आदि कार्यों की शासन से मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा जाएगा। साथ ही सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सेंटर व ब्लड बैंक के साथ-साथ रोडवेज डिपो भी प्रस्तावित है। इसकी भी सौगात क्षेत्रवासियों को शीघ्र मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार हर क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है। आज प्रदेश व देश में सड़कों का निर्माण के साथ-साथ एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया जा रहा है। सरकारों की योजनाओं का लाभ लाभार्थी को घर बैठे दिया जा रहा है। इतना विकास कार्य अन्य सरकारों में नहीं हुआ।
जिलाधिकारी मनीष बंसल, सीएमओ डॉ. तरन्नुम रजा, एसडीएम राजपाल सिंह, डॉ. विश्वास अगरवाल, डॉ. हरविंद्र सिं, रामपाल सिंह, सतीश अरोरा, चंद्रपाल सिंह, सुरेश सैनी, मनोज कठेरिया, सुधीर मल्होत्रा, विनोद विन्नी, अशोक शर्मा, शुभम अग्रवाल, चंद्रसेन दिवाकर, संजय बंसल, डॉ. टीएस पाल, पंकज शर्मा, राजकुमार यादव, डॉ. गौरव बंसल, विजय यादव, दिलीप नगीना, उमा श्रीवास्तव, राखी सिरोही, गिरीश बंधु, राजकुमार कश्यप, नितिन रहोली आदि मौजूद रहे।
सीएचसी में नवनिर्मित डायलिसिस यूनिट का राज्यमंत्री गुलाब देवी ने उद्घाटन किया। इसके बाद से ही यूनिट में मरीजों का उपचार किया गया। बृहस्पतिवार को दो मरीजों की डायलिसिस की गई। जो मरीज पहले बाहर जाकर डायलिसिस कराते थे और जिससे उनका काफी पैसा खर्च होता था। अब उन मरीजों को काफी राहत मिलेगी। यूनिट प्रतिदिन सुबह आठ से बजे रात आठ बजे तक खुलेगी।
नवनिर्मित डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन के बाद मरीजों का उपचार करना प्रारंभ कर दिया। बृहस्पतिवार को रोहित डुडेजा 39 वर्ष निवासी साहूकारा व ओमकार सिंह 60 वर्ष निवासी गोलागंज की डायलिसिस की गई। यूनिटन में एडमिनिटेशन अनीश कुमार, जीएनएम स्टाफ में नीलिमा पाली, सीनियर टेक्नीशियन कपिल कुमार गोस्वामी, जूनियर टेक्नीशियन से अनस सहित अन्य स्टाफ तैनात किया गया। यूनिट में तीन मशीन व पांच बेड हैं। यूनिट में एक साथ तीन मरीजों की डायलिसिस की सुविधा है। डायलिसिस करने में चार घंटे का समय लगेगा। यूनिट प्रतिदिन सुबह आठ बजे से रात आठ बजे से खुली रहेगी। अब डायलिसिस के लिए मरीजों के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और निशुल्क ही उनका उपचार सीएचसी में बनी डायलिसिस यूनिट में किया जाएगा। संवाद