फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After an altercation, two sides got into a fight and stabbed each other, six injured

Sambhal News: कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट-चाकूबाजी, छह घायल

Fri, 18 Apr 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 18 Apr 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
After an altercation, two sides got into a fight and stabbed each other, six injured
सरायतरीन (संभल)। गांव पवांसा के मोहल्ला वाल्मीकि में बृहस्पतिवार की रात करीब 8:30 बजे मामूली कहाुसनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई। जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। घायलाें को उपचार के लिए बहजोई सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गांव पवांसा निवासी सफाई कर्मचारी संजू ने बताया कि मोहल्ले के ही लोग शराब पीकर बेटी और पत्नी के सामने गाली गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोग एकराय होकर मारपीट और चाकू से हमला कर दिया। जिसमें परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के कल्लू का आरोप है कि बेवजह गाली गलौज का विरोध करने पर अचानक से ही अपने परिवार के साथ मिलकर चाकू से हमला कर मारपीट शुरू कर दी थी। जिसमें पत्नी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। थाने पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी है। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed