{"_id":"69bb0a898a8b264c5c06600f","slug":"after-a-dispute-with-his-wife-a-young-man-gave-false-information-about-a-fire-sambhal-news-c-204-1-chn1001-127754-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने दी आग लगने की झूठी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने दी आग लगने की झूठी सूचना
विज्ञापन
चन्दौसी। संभल गेट की आंबेडकर गली में मंगलवार देर रात एक युवक ने शरारत करते हुए घर में आग लगने की झूठी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंच गई। लेकिन जांच में मामला पूरी तरह फर्जी निकला। बाद में पुलिस ने युवक को नसीहत देकर छोड़ दिया।
मंगलवार को संभल गेट की आंबेडकर गली निवासी युवक का रुपये को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया। विवाद के बाद उसकी पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। इसी के बाद रात में युवक ने संदूक में रखे कपड़े निकालकर उनमें आग लगा दी और घर में आग लगने की झूठी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दे दी। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया और काफी मशक्कत के बाद पुलिस व दमकल टीम युवक के घर पहुंची।
मौके पर पहुंचने पर युवक घर में आराम से भोजन करता मिला और कहीं भी आग नहीं लगी थी। मामला झूठा पाए जाने पर पुलिस ने युवक को कड़ी नसीहत देकर छोड़ दिया। संवाद