फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After 29 years, three got life imprisonment for killing a woman

हत्या और जानलेवा हमले के मामले में दो पक्षों पांच लोगों को सजा, न्यायालय ने जुर्माना भी लगाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
After 29 years, three got life imprisonment for killing a woman
चंदौसी/संभल। 29 वर्ष पहले आम खाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में एक महिला की हत्या के मामले में न्यायालय ने तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 22 -22 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं इसी मामले में दूसरे पक्ष के दो लोगों पर जानलेवा हमला करने के मामले में दस-दस साल की सजा सुनाई है। यह निर्णय अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट चंद्रमणि मिश्र ने सुनाया है।
विज्ञापन

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता हरिओम प्रकाश उर्फ हरीश सैनी ने बताया कि बनियाठेर थानाक्षेत्र के गांव जमालपुर में 4 जुलाई 1991 को दो पक्षों के बीच आम खाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की हत्या हुई थी। जबकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। एक पक्ष के वादी बनियाठेर थानाक्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी तेजी जाटव ने आरोप लगाया था कि वह और उनका भतीजा बहादुर और सूरज अपने खेत पर फसल की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान जमालपुर की कोठी वाले बाग में उनका भतीजा बहादुर चला गया था और पेड़ के नीचे पड़े आम को खा लिया था। इसका विरोध करते हुए थानाक्षेत्र के नगला अहलेदादपुर गांव निवासी अब्दुल अजीज, साबिर और निजामुद्दीन ने बहादुर पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था। इस आरोप पर न्यायालय ने सुनवाई की। इसमें अब्दुल अजीज की मौत हो गई। जबकि साबिर और निजामुद्दीन को दस-दस वर्ष की सजा हुई है। 20-20 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता ने बताया कि दूसरे पक्ष की ओर से अब्दुल अजीज के भाई अब्दुल हमीद ने आरोप लगाया था कि उनके भाई अब्दुल अजीज और उनकी भतीजी रेहाना जमालपुर कोठी वाले बाग में आम तोड़ रहे थे। इसी दौरान जमालपुर गांव निवासी बहादुर और सूरज तोड़े हुए आम खाने लगे। जब मना किया तो वह धमकाते हुए चले गए थे। कुछ देर बाद बाग में गांव जमालपुर निवासी सुम्मेरी, बहोरी, तेजी जाटव, सूरज, भूरा, बहादुर और श्योराम लाठी-डंडे व अन्य हथियार लेकर आए। उन्होंने आते ही अब्दुल अजीज, अब्दुल अजीज की पत्नी असगरी, बेटा साबिर और तहजीब पर हमला कर दिया। इसमें अब्दुल अजीज, असगरी और तहजीब को गंभीर चोट आई। घायलावस्था में सीएचसी चंदौसी उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जहां अब्दुल अजीज की पत्नी असगरी की मौत हो गई थी। अब्दुल हमीद ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें सुम्मेरी, बहोरी, तेजी जाटव की मौत हो गई है। जबकि रामबहादुर, श्योराम और भूरा को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा हुई है। 22-22 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अधिवक्ता ने बताया कि हत्या के मामले में सूरज आरोपी बनाया गया था लेकिन वारदात के समय वह नाबालिग था। इसलिए उसका मामला किशोर न्यायालय में विचाराधीन है। अधिवक्ता ने बताया कि दोनों पक्षों के पांचों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed