फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After 29 hours, the body of a student found in the Ganges near Narwar Ghat in Narora

29 घंटे बाद नरौरा के नरवर घाट के निकट मिला गंगा में बहे छात्र का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
After 29 hours, the body of a student found in the Ganges near Narwar Ghat in Narora
बहजोई। बुद्ध पूर्णिमा पर गांव से साथियों के साथ नरौरा में गंगा स्नान के लिए गए छात्र का शव 29 घंटे बाद मंगलवार को बुलंदशहर जिले के नरौरा स्थित नरवर घाट के निकट मिला। शव मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस की ओर से कराए गए पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बीते 16 मई को सुबह अपने साथियों के साथ नरौरा के नरवर घाट पर गंगा में बहे कोतवाली बहजोई के गांव मऊ-कठैर निवासी छात्र अंकित पुत्र अशोक (19) का शव दूसरे दिन 17 मई को मिला। परिजनों के मुताबिक अंकित अपने साथियों के साथ गांव से गंगा स्नान करने नरौरा गया था। नरौरा के नरवर घाट पर वह सोमवार को सुबह पौने ग्यारह बजे करीब गंगा में बह गया था। पहले तो साथियों व आसपास मौजूद लोगों ने तलाशा। जब अंकित का पता नहीं चला, तो नरौरा के पुलिस-प्रशासन का सहयोग लिया गया था। पुलिस-प्रशासन की ओर से लगाए गए गोताखोरों ने भी काफी कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। दूसरे दिन मंगलवार को शाम पौने चार बजे करीब जिला बुलंदशहर कस्बा नरौरा के नरवर घाट से करीब एक किलोमीटर दूर उसका शव मिला। परिजनों के मुताबिक अंकित ने बीते दिनों चंदौसी के एसएम कालेज में बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed