{"_id":"6895074e13bc51035200a1f2","slug":"after-14-years-the-foundation-of-dm-and-sps-residence-was-laid-cm-said-sambhal-got-a-gift-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-125644-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 14 वर्ष बाद डीएम और एसपी के ठिकाने की रखी गई नींव, सीएम बोले- संभल को मिला तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 14 वर्ष बाद डीएम और एसपी के ठिकाने की रखी गई नींव, सीएम बोले- संभल को मिला तोहफा
Fri, 08 Aug 2025 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
संभल में परियोजनाओं का लोकार्पण करते सीएम। संवाद
- फोटो : संभल
संभल। जिला मुख्यालय का शिलान्यास 14 वर्ष बाद हुआ है। अभी तक डीएम कार्यालय बहजोई ब्लॉक परिसर में संचालित होता है। इसी परिसर में एसपी कार्यालय और अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के कार्यालय बने हैं। बृहस्पतिवार को सीएम ने 80 एकड़ भूमि पर बनने वाले डीएम कार्यालय और एकीकृत आवासीय भवन का शिलान्यास किया। साथ ही नवीन रिजर्व पुलिस लाइन का भ्रमण किया। शासन से 288 करोड़ रुपये जारी हो गए हैं। सीएम ने डीएम कार्यालय और पुलिस लाइन के मॉडल को भी देखा है।
सीएम ने कहा कि डीएम कार्यालय और आवासीय भवन में एक ही छत के नीचे जिला स्तरीय सभी कार्य होंगे। इससे जनता को राहत मिलेगी। वर्ष 2011 में जिला सृजित हुआ था। इसके बाद विकास का पहिया ऐसा थमा कि प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। डीएम और एसपी अस्थायी कार्यालय में ही सुनवाई करते रहे। अब जिला मुख्यालय का शिलान्यास किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही जिले को जिला मुख्यालय मिल जाएगा। इससे अधिकारियों को भी सहूलियत मिलेगी और आम लोगों को भी राहत मिल सकेगी। क्योंकि जिला स्तरीय अधिकारी भी संभल, चंदौसी और बहजोई में बैठते हैं। ऐसे में लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है।
पुरातात्विक अवशेषों के स्टाॅल का निरीक्षण किया
सीएम ने अलग-अलग विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान वह संभल में उत्खनन के समय प्राप्त पुरातात्विक अवशेषों के स्टाॅल पर पहुंचे और जानकारी की। वह काफी देर तक जानकारी हासिल करते रहे। इसके बाद वह अन्य स्टॉल पर भी जानकारी करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
सीएम को बच्चों ने बांधी राखी, सीएम ने पौधा रोपित किया
एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत कलक्ट्रेट स्थल पर हरीशंकरी पौधा रोपित किया। इसके बाद भीख से सीख कार्यक्रम के अन्तर्गत बच्चों ने सीएम को राखी बांधी। सीएम गोद भराई एवं अन्न प्राशन कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
मंडलायुक्त ने दी भगवान विष्णु की मूर्ति, डीएम ने दिया तीर्थ और कूप का मानचित्र
सीएम को मंच पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने भी स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। मुरादाबाद मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने भगवान विष्णु के 10वें अवतार भगवान कल्कि की मूर्ति देकर सीएम को सम्मानित किया। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया जिले के के प्राचीन 68 तीर्थों व 19 महाकूप से संबंधित मानचित्र सीएम को देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने संभल संवाद एप का भी शुरुआत की। इस एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपनी समस्याओं को घर बैठे सीधे प्रशासन के मध्य रख सकता है। इसके अलावा इस एप के माध्यम से प्रशासनिक सुविधाओं की सूचना भी प्राप्त की जा सकती है।
सीएम ने लाभार्थियों को प्रमाणपत्र एवं किट का वितरण किया
सीएम ने सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन कस्टम हायरिंग केंद्र के अंतर्गत नंदपुर वीटा के निवासी सहदेव सिंह को ट्रैक्टर की चाबी दी। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत राखी को आवास की चाबी दी गई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत सृष्टि जैन को 4.74 लाख रुपये का चेक दिया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत अनुपमा सिंह को 15 करोड़ रुपये का चेक दिया गया।
यह अधिकारी रहे मौजूद
एडीजी रमित शर्मा, मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, डीआईजी मुनीराज जी, डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया, एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई, सीडीओ गोरखनाथ भट्ट , एडीएम प्रदीप वर्मा, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।