फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   afect of corona virus in samadhan diwas in sambhal

संपूर्ण समाधान दिवस में दिखा कोरोना वायरस का खौफ, फरियादियों की संख्या हुई कम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
afect of corona virus in samadhan diwas in sambhal
गुन्नौर में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते जिलाधिकारी। - फोटो : SAMBHAL
संभल/गुन्नौर/चंदौसी। मंगलवार को गुन्नौर और संभल के साथ चंदौसी के तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तीनों स्थानों पर कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लोग सतर्क नजर आए। गुन्नौर में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीएमओ और विधायक मास्क लगाकर समस्याएं सुन रहे थे। संभल एसडीएम राजेश कुमार और सीओ सिद्धार्थ ने मास्क लगा रखा था। जबकि आपूर्ति विभाग के कर्मचारी भी मास्क लगाए थे।
विज्ञापन

गुन्नौर में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने की। जिला स्तरीय अधिकारियों की भागीदारी रही। गुन्नौर के विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने भी फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में कोरोना वायरस का खौफ साफ दिखाई दे रहा था। फरियादियों की संख्या पहले के मुकाबले बहुत कम दिखाई दी। जो लोग आए थे उनमें कई लोग मास्क लगाए दिख रहे थे। जिसके पास मास्क नहीं था वे अपने मुंह पर रूमाल और गमछा बांधते दिखाई दिए। वहीं तहसील परिसर में ही स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना वायरस के बचाव और इलाज की जानकारी के लिए स्टॉल लगाया गया। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद, सीएमओ डा अमिता सिंह, उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी डा. केके सरोज, तहसीलदार सुधीर कुमार, प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी सहित जिले के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस दो अप्रैल तक स्थगित
गुन्नौर। कोरोना वायरस को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने संपूर्ण समाधान दिवस पर दो अप्रैल तक रोक लगा दी है। इस दौरान गुन्नौर उपजिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने दो अप्रैल तक संपूर्ण समाधान दिवस पर रोक लगा दी है। क्योंकि इसमें भीड़भाड़ होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed