फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Advocates to abstain from judicial work for two days in protest against e-registry.

Sambhal News: ई-रजिस्ट्री के विरोध में दो दिन न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Advocates to abstain from judicial work for two days in protest against e-registry.
चंदौसी। रेवेन्यू बार एसोसिएशन की बैठक सोमवार को तहसील परिसर स्थित बार रूम में आयोजित हुई। बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश बेंच संघर्ष समिति के आह्वान पर प्रदेश में लागू की जा रही ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में आंदोलन को समर्थन देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से तय किया गया कि 29 और 30 जून को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। अधिवक्ताओं ने कहा कि ई-रजिस्ट्री और फ्रंट ऑफिस व्यवस्था के विरोध में प्रदेशभर में आंदोलन चल रहा है। उनका कहना है कि नई व्यवस्था से अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और संबंधित वर्ग के सामने रोजगार का संकट खड़ा होगा और आम लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

बैठक में अध्यक्ष तेजेंद्र देव सिंह, सचिव वीरेंद्र सिंह कश्यप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नईम अहमद, अशोक कुमार मौर्य, तोषवीर सिंह, अतर सिंह, अमित प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार दिवाकर, राजीव कुमार सिंह, संजय बाबू, फिरोज आलम व अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed