{"_id":"67390c5dc1eae7ca9106b11b","slug":"advocates-held-a-meeting-in-bahjoi-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-116514-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बहजोई में अधिवक्ताओं ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बहजोई में अधिवक्ताओं ने की बैठक
Sun, 17 Nov 2024 02:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गाजियाबाद मामले के विरोध में कलक्ट्रेट पर बैठक की।
शनिवार को दोपहर कलक्ट्रेट के बाहर पदाधिकारियों ने बैठक कर विचार रखे। अध्यक्ष हितेश कुमार गुप्ता ने कहा कि बीते दिनों गाजियाबाद में एक न्यायिक अधिकारी के आदेश पर पुलिस ने अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज किया। यह न्याय संगत नहीं है। पूरे मामले में न्यायिक अधिकारी समेत दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए। इस बीच अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता अर्जुन सिंह समेत योगराज सिंह, अमरीक यादव, प्रशांत शर्मा, सुमित सिंह, देवेश कुमार, अलका व निर्मला दिवाकर आदि रहे।