फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Advocates blocked one lane of the highway in Bahjoi

Sambhal News: अधिवक्ताओं ने बहजोई में हाईवे की एक लेन पर लगाया जाम

Thu, 14 Nov 2024 03:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 14 Nov 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Advocates blocked one lane of the highway in Bahjoi
बहजोई (संभल)। गाजियाबाद प्रकरण को लेकर बहजोई में बुधवार को भी अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर रोष जताया। बाद में अधिवक्ताओं ने हाईवे पर एक लेन पर जाम लगाकर प्रकरण के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अध्यक्ष हितेश कुमार गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए हाईवे की एक लेन पर बैठ गए। कहा कि गाजियाबाद में एक न्यायिक अधिकारी के आदेश पर पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज की थी। यह न्याय संगत नहीं है। इसके लिए न्यायिक अधिकारी समेत दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसके अलावा अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए। वहीं, अधिवक्ता न्यायिक कार्य से भी विरत रहे। इसके बाद डिप्टी कलक्टर रमेश बाबू को ज्ञापन सौंपा गया। संचालन मोहम्मद इमरान मसूदी एडवोकेट ने किया। इस बीच वरिष्ठ अधिवक्ता अर्जुन सिंह एडवोकेट व योगराज सिंह, प्रेमशंकर राणा, अरविंद राणा, अमरीक यादव, निर्मला दिवाकर व बिंदु शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed