{"_id":"5e9f36c78ebc3e906700a9a5","slug":"advocate-death-in-road-accident-sambhal-news-mbd346832124","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल अधिवक्ता की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल अधिवक्ता की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
फोटो-21
हादसे में घायल अधिवक्ता की उपचार के दौरान मौत
चार दिन पूर्व बाइक की टक्कर से हुए थे घायल
चंदौसी/नरौली। चार दिन पूर्व दुर्घटना में घायल हुए अधिवक्ता की उपचार के दौरान मौत हो गई। सुबह शव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। दोपहर को शव अंतिम संस्कार करा दिया गया।
मोहल्ला हाथी खाना निवासी अधिवक्ता शिव कुमार उर्फ बाबी भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष है। वह 17 अप्रैल को अपने खेत से लौट रहे थे। तभी चंदौसी-संभल मार्ग स्थित झंडा वाला बाग के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले लाजा गया था। मगर हालत नाजुक होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए, जहां निजी हास्पिटल में भर्ती कराया। सोमवार की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मंगलवार को जब घर पहुंचा तो परिजन विलाप करने लगे। दोपहर को उनका अंतिम संस्कार करा दिया गया। वह अपने पीछे पत्नी रंजना राघव, लड़की मानवी व पुत्र उदय राघव को छोड़ गए हैं। घटना की तहरीर थाना बनियाठेर में दे दी गई है। चेयरमैन कुंवर राघवेंद्र सिंह, शोभित राजा, मोहित राजा, शिवओम शर्मा, विपिन राघव, अनूप गुप्ता आ दि उनके घर शोक व्यक्त करने पहुंचे।