{"_id":"63ffa65c055b0dbe7207eb74","slug":"adverse-entry-to-gunnaurs-ado-for-giving-wrong-information-about-installation-of-tiles-sambhal-news-c-15-1-72914-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: टाइल्स लगाने की गलत जानकारी देने पर गुन्नौर के एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: टाइल्स लगाने की गलत जानकारी देने पर गुन्नौर के एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
बहजोई। परिषदीय विद्यालयों में लगाई जाने वाली टाइल्स के कार्य में गलत रिपोर्ट देने पर डीएम ने विकासखंड गुन्नौर के एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। मौका था डीएम की ओर से कलक्ट्रेट सभागार में की गई विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक का।
बुधवार को शाम बैठक में डीएम ने सरकारी स्कूलों की कक्षाओं में टाइल्स लगाने को लेकर फोकस किया। विकासखंड वार जानकारी करते हुए डीएम ने 31 मार्च 2023 तक टाइल्स लगाने के कार्य को पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में ग्रीन बोर्ड लगवाए जाएं। इस बीच ग्राम पंचायत स्तर पर बनने वाले पुस्तकालयों में एनसीईआरटी की किताबों को रखने पर जोर दिया गया।
इसके अलावा डीएम ने मनरेगा के तहत स्कूलों की बाउंड्री वॉल का कार्य पूरा करने को कहा। गौ-आश्रय स्थलों की भी जानकारी ली गई। डीएम ने डीपीआरओ व बीएसए से सरकारी स्कूलों में दिव्यांग शौचालयों को बनवाने की बात कही।