फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Administration remained alert on the discussion of Rahul Gandhi coming to his senses, checking done at the border

Sambhal News: राहुल गांधी के संभल आने की चर्चा पर अलर्ट रहा प्रशासन, बॉर्डर पर हुई चेकिंग

Thu, 05 Dec 2024 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 05 Dec 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Administration remained alert on the discussion of Rahul Gandhi coming to his senses, checking done at the border
संभल में वाहनों की चेकिंग करती पुलिस। संवाद - फोटो : संभल
संभल। राहुल गांधी के बुधवार को संभल दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। जिले के सभी बॉर्डर पर पुलिस तैनात रही और बाहर से आने वाले लोगों को रोककर चेक किया। राजनीतिक या सामाजिक संगठनों से जुड़े न होने की पुष्टि के बाद ही जिले में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल और प्रदेश सचिव सचिन चौधरी हयातनगर निवासी रोमान और सरायतरीन निवासी बिलाल के परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे थे। अन्य तीन मृतकों के परिजनों से नहीं मिल सके थे। कांग्रेस के नेताओं ने पीड़ित परिवारों से प्रियंका गांधी की फोन पर बात कराई थी। इसके अलावा राहुल गांधी के बुधवार को संभल पहुंचने की जानकारी भी दी थी। बुधवार को राहुल गांधी दिल्ली से संभल के निकले तो लेकिन उन्हें यूपी बॉर्डर पर ही रोक लिया गया। इस सूचना के बाद ही जिले की पुलिस अलर्ट हो गई और चेकिंग की गई। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि बाहरी लोगों के प्रवेश पर 10 दिसंबर तक रोक लगी हुई है। आसपास के जिलों के पुलिस-प्रशासन से भी चौकसी बरतने के लिए कहा है। जिससे कोई राजनीतिक व सामाजिक संगठन से जुड़ा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि संभल न पहुंच सके। 10 दिसंबर के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए कोई भी आ सकता है। फिलहाल संभल शहर में शांतिबहाली करना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed