फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Administration busy in repairing the parikrama route of Shri Vansh Gopal Dham, SDM inspected

Sambhal News: श्री वंश गोपाल धाम की परिक्रमा का मार्ग दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन, एसडीएम ने निरीक्षण किया

Sat, 14 Oct 2023 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 14 Oct 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Administration busy in repairing the parikrama route of Shri Vansh Gopal Dham, SDM inspected
संभल। श्री वंश गोपाल धाम की चौबीस कोसीय परिक्रमा मार्ग का शुक्रवार को एसडीएम सुनील कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान वह स्थान चिन्हित किए गए जहां गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों को भरवाया जाएगा। जिससे परिक्रमा के दौरान किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। इस दौरान एसडीएम ने उन रास्तों का भी निरीक्षण किया जहां रास्ते तंग हो गए हैं। लेखपालों को निर्देश दिए हैं कि पूर्ण रूप से रास्ते खोले जाएं। जिससे परिक्रमा में किसी तरह की बाधा सामने न आए। बताया कि निरीक्षण के दौरान जहां गड्ढे चिन्हित किए गए हैं। वहां सुधार कराया जाएगा। व्यवस्था ऐसी बनवाई जा रही है कि कार और बाइक से भी श्रद्धालु परिक्रमा कर सकें। उन्हें किसी तरह की समस्या न हो। इसके अलावा श्री वंश गोपाल धाम के महंत भगवत प्रिय महाराज से जानकारी ली। उन्हें आश्वस्त किया गया है कि परिक्रमा मार्ग को पूरी तरह दुरूस्त करा दिया जाएगा। महंत ने बताया कि 16,17 और 18 नवंबर को परिक्रमा होगी। यह 52 किलोमीटर मार्ग की परिक्रमा है। इस दौरान ह्देश यादव, कपिल सिंघल, गणेश शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, कृष्णपाल यादव, धीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed