{"_id":"58ee7c224f1c1b6137cf7fcb","slug":"administration-alert-at-sambhal-call","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल चलो के आह्वान पर प्रशासन अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल चलो के आह्वान पर प्रशासन अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पहरा
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Thu, 13 Apr 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
sambhal call
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुदर्शन न्यूज चैनल के फेसबुक पेज पर संभल चलो का आह्वान किया गया है। उनके आह्वान पर दूसरे शहरों के कुछ लोग संभल आ सकते हैं। इससे संभल में अमन चैन को खतरा पैदा होने के अंदेशे से फिजा में बेचैनी है।
इसको लेकर प्रशासन अलर्ट चल रहा है, जगह-जगह पुलिस तैनात है, पीएसी को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इधर, संभल के हिंदुत्ववादी संगठनों ने इससे असहमति जताई है। उन्होंने संभल चलो के आह्वान को खारिज करते हुए इस तरह के किसी भी आयोजन में भागीदारी न करने का निर्णय लिया है। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों का कहना है कि, संभल में अमन चैन बनाए रखना उनके संगठन की प्राथमिकता है।
दीपासराय में दबिश देने गई पुलिस पर संभल में 29 मार्च को बल्ला की पुलिया पर पुलिस पर पथराव हो गया था। इसके बाद तनाव के हालात बन गए थे। आरोप है कि, इस बीच सुदर्शन न्यूज चैनल पर भड़काऊ प्रसारण किया गया।
विज्ञापन
संभल में सौहार्द को चोट पहुंचाने में चैनल के सीएमडी सुरेश चाह्वाण के साथ भाजपा नेता संजय सांख्यधर और कांग्रेस के जिला महासचिव इतरत हुसैन बाबर को भी नामजद किया गया है। अब उसी चैनल के नाम से बने फेसबुक पेज पर और चैनल में संभल चलो का आह्वान किया गया तो अफवाहों का दौर शुरू हो गया।
इससे फिजा में बेचैनी है, हालांकि स्थानीय लोगों ने ऐसे किसी भी आयोजन में भागीदारी न करने का निर्णय लिया है जिससे अमन चैन को आंच आती हो। वहीं प्रशासन भी कदम कदम पर लोगों के साथ है। अफवाह फैलाने वाले आईडेंटिफाई किए जा रहे हैं।
पुलिस, पीएसी ने संयुक्त तौर संवेदनशील इलाकों में गश्त की है। जनपद की सीमाओं पर निगरानी की जा रही है, चेकिंग की जा रही है। संभल की जामा मस्जिद के आसपास सुरक्षा घेरा मजबूत किया गया है। मस्जिद के सभी रास्तों पर पुलिस की क्लोज निगरानी चल रही है। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।