फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Administration action continues on brick kilns running without permission

Sambhal News: बिना अनमुति चल रहे ईंट भट्ठों पर प्रशासन की कार्रवाई जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Administration action continues on brick kilns running without permission
बिना अनुमति चल रहे ईंट भट्ठों पर कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ रजाकपुर, पोटा सहित कई भट्टों पर छापेमारी की। इस दौरान कोई भी भट्टा स्वामी ने संचालन संबंधी अभिलेख नहीं दिखा पाए। कुछ भट्टों पर कच्ची ईंटों को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशानुसार संभल जिले में बिना अनुमति चल रहे ईंट भट्ठों पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के साथ सिरसी क्षेत्र के क्वालिटी ब्रिक्स वर्क्स पोटा, हबीबी ब्रिक्स वर्क्स रजाकपुर, न्यू इंडिया रजाकपुर और सतीश ब्रिक्स वर्क्स पर पहुंचे। उनसे संचालन के संबंध में प्रपत्र मांगे। मौके पर किसी ने भी कागजात नहीं दिखाए। कुछ भट्टों की रॉयल्टी भी जमा नही थी। जिस पर उप जिलाधिकारी ने मौके पर ही जेसीबी मंगाकर वहां मौजूद कच्ची ईंटो को तुड़वा दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार भारत प्रताप सिंह, उत्तर प्रदेश नियंत्रण बोर्ड से अनिल कुमार, एसएस चौहान, राजेंद्र लाल जूनियर लैब असिस्टेंट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed