फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   actor pradumn

फिल्मों के जरिए बुराइयों का खात्मा चाहते हैं प्रद्युम्न

Mon, 25 Apr 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी Updated Mon, 25 Apr 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
actor pradumn
प्रद्युम्न
तेरे बिन लादेन डेड और अलाइव के अभिनेता प्रद्युम्न सिंह अपनी रिश्तेदारी में बनियाखेड़ा स्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख कुंवर पदमेंद्र सिंह के घर आए हुए हैं। रविवार को अभिनेता प्रद्युम्न सिंह ने बातचीत के दौरान अपने अनुभव साझा किए। सिने स्टार प्रद्युम्न सिंह देश में व्याप्त बुराइयों का फिल्मों के जरिए खात्मा करना चाहते हैं। 
विज्ञापन


डायरेक्टर अभिषेक शर्मा ने साल 2010 में प्रद्युम्न सिंह को बतौर अभिनेता साइन कर तेरे बिन लादेन फिल्म बनाई थी। अपने सधे हुए कॉमेडी फैक्टर की वजह से यह फिल्म बड़ी ही खामोशी के साथ दर्शकों के दिल में उतर गई थी। बेहतर अभिनय के जरिए प्रद्युम्न सिंह की जमकर तारीफ हुई थी।
विज्ञापन


इसके बाद तेरे बिन लादेन डेड और अलाइव में प्रमुख किरदार निभाया। कई नामचीन हिंदी फिल्मों में मुख्य किरदार निभाया है। प्रद्युम्न सिंह का कहना है कि वह देश में व्याप्त बुराईयों के खात्मे के लिए जनजागरण करने वाली फिल्में करना प्राथमिकता में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेता प्रद्युम्न बेहद शालीन, सरल और हंसमुख स्वभाव के हैं। अपनी रिश्तेदारी में चंदौसी आए प्रद्युम्न अधिकतर समय मस्ती करते नजर आए। उन्होंने प्राकृतिक छटा का आनंद लिया। बागों में घूमे। गांव की गलियों को भी दूर से निहारा। ग्रामीण जीवन से दो चार हुए। सरल अंदाज में बच्चों की तरह मस्ती भी की। 


हालांकि प्रद्युम्न का नाम फिल्म इंडस्ट्री में तेरे बिन लादेन के बाद पहचान का मोहताज नहीं है। अपने अभिनय से लोहा मनवा चुके प्रद्युम्न का सपना है कि वह फिल्म इंडस्ट्री में बेहतर अभिनय के माध्यम से ऊंचाईयां छूूकर नया कीर्तिमान बनाना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed