फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Action should also be taken against allied organizations of PFI

पीएफआई के सहयोगी संगठनों पर भी हो कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:33 AM IST
सार

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया(पीएफआई) पर प्रतिबंध लगाना बिल्कुल सही है।इस संगठन पर पहले ही प्रतिबंध लगा देना चाहिए था।कांग्रेस को मुसलमानों का दुश्मन बताते हुए सूफी ने कहा कि मुसलमानों को इस पार्टी से दूर रहना चाहिए।

विज्ञापन
Action should also be taken against allied organizations of PFI

विस्तार

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया(पीएफआई) पर प्रतिबंध लगाना बिल्कुल सही है। इस पर पहले ही प्रतिबंध लगना चाहिए था। अब पीएफआई के सहयोगी संगठनों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। यह बात हरियाणा हज कमेटी के सदस्य व दरगाह हजरत ख्वाजा शमसुद्दीन तुर्क पानीपत शाह विलायत के सज्जादानशीन ख्वाजा सय्यद मेराज हुसैन साबरी ने कही है।
विज्ञापन

संभल में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए सूफी सय्यद मेराज हुसैन ने पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि पीएफआई देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है। इस संगठन पर पहले ही प्रतिबंध लगा देना चाहिए था। प्रधानमंत्री को भी निशाना बनाने की कोशिश थी जो नाकाम हो चुकी हैं। कहा कि अब पीएफआई के सहयोगी संगठनों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि जो पार्टी अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुन पा रही है और आपसी फूट पड़ी हुई है। वह भारत को क्या जोड़ेगी। कांग्रेस को मुसलमानों का दुश्मन बताते हुए सूफी ने कहा कि मुसलमानों को इस पार्टी से दूर रहना चाहिए। भारत जोड़ो यात्रा में मुसलमानों का शामिल होना भी हराम बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed