{"_id":"5ab2bd554f1c1baa758b6adb","slug":"action-on-the-6-cold-storage","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में छह शीतगृह मालिक कार्रवाई के घेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में छह शीतगृह मालिक कार्रवाई के घेरे में
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नखासा थाना क्षेत्र के गांव नाहरठेर में फाइबर फिटिंग से तैयार न्यू तुर्की कोल्ड स्टोरेज के दो चेंबर ढह जाने के बाद उद्यान विभाग और जिला प्रशासन चेत गया है। ऐसे कोल्ड स्टोरेज चिह्नित किए गए हैं जिनमें नियम व शर्तों की अनदेखी कर बिना एनओसी लिए भंडारण किया जा रहा है। ऐसे छह कोल्ड स्टोरेज मालिकों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है।
न्यू तुर्की कोल्ड स्टोरेज के चेंबर्स रविवार को गिर गए थे। डीएम के आदेश पर कार्रवाई शुरू हुई है। एसडीएम-जिला उद्यान अधिकारी ने कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया और संयुक्त तौर पर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी। छह कोल्ड स्टोरेज संचालकों पर एफआईआर के लिए तहरीर संबंधित थानों में जिला उद्यान अधिकारी जगदीश प्रसाद ने दी है। लेकिन देर रात्रि तक संभल कोतवाली में एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई थी।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल समानिया का कहना था कि जिस धारा में एफआईआर होनी है वह आईपीसी का हिस्सा नहीं है और संबंधित धारा और अधिनियम के बारे में आनलाइन साफ्टवेयर में विकल्प प्रदर्शित नहीं है। इसलिए इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की गई है। जल्दी ही एफआईआर दर्ज की जाएगी। वहीं दूसरी ओर एक कोल्ड स्टोरेज स्वामी का कहना है कि वह भंडारण करने से संबंधित प्रपत्र विभाग में जमा कर चुके हैं।