फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Action of many departments is slow in the jeans washing plant case

Sambhal News: जींस वाशिंग प्लांट मामले में कई विभागों की कार्रवाई सुस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Action of many departments is slow in the jeans washing plant case
संभल। केमिकलयुक्त जहरीला पानी सीधे जमीन में डिस्चार्ज करने वाले जींस वाशिंग प्लांट मामले के मामले में कई विभागों की कार्रवाई बेहद सुस्त है। गैस सिलिंडर मिलने पर केवल आपूर्ति विभाग ने ही रिपोर्ट दर्ज कराई है जबकि अन्य विभागों की ओर से कार्रवाई नहीं हो सकी है। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि विभागों को कार्रवाई करनी है। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने एक्सईएन बिजली निगम, भूगर्भ जल विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जीएसटी, नगर पालिका के अधिकारियों के साथ 21 जुलाई को हयातनगर में हसनपुर मुनजब्ता वाले रास्ते पर जींस वाशिंग प्लांट पर छापा मारा था। यहां सीजीएसटी के रजिस्ट्रेशन की बात कही गई लेकिन मौके पर नहीं दिखाया गया। केमिकल युक्त दूषित पानी सीधे जमीन में डिस्चार्ज किया जा रहा था। कोई ईटीपी नहीं लगा था।
विज्ञापन

पूर्ति विभाग ने कामर्शियल इस्तेमाल होने पर छह गैस सिलिंडर जब्त किए थे। फायर विभाग की एनओसी नहीं थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने जींस का स्टाक, मशीनें तीन मजदूरों की सुपुर्दगी में दिला दिया था। बिजली कटवाने के साथ जेनरेटर को सील किया था। कमियां मिलने पर विभागों को कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन कई विभाग सुस्त हैं। विभागों ने कार्रवाई को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को जानकारी नहीं दी है। जिससे पता चलता है कि गंभीर मामलों में भी कितनी गंभीरता से कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने कहा कि जिस विभाग की कमियां मिली थीं वह कार्रवाई करेंगे। गैस सिलिंडर मिलने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। जीएसटी विभाग को कार्रवाई करनी है। आपूर्ति विभाग ने गैस सिलेंडर मिलने के मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की अनुमति नहीं होने के मामले में कार्रवाई होनी है। बिना शोधन किए जमीन में गंदा पानी डिस्चार्ज किए जाने के मामले में लघु सिंचाई विभाग को कार्रवाई करनी है। जब सभी कार्रवाई पूरी हो जाएंगी और हरेक विभाग की अनुमति आ जाएगी तब प्लांट को खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्षेत्र में चल रहे कई जींस वाशिंग प्लांट
संभल। हसनपुर मुनजब्ता मार्ग पर कमियों के साथ चलते मिले जींस वाशिंग प्लांट के अलावा कई और इकाइयां इसी तरह संचालित की जा रही है। नियमों की अनदेखी करने के साथ ही केमिकल युक्त पानी को सीधे जमीन में डिस्चार्ज किया जा रहा है। जिससे आसपास भूगर्भ में पानी प्रदूषित हो रही है। हालांकि 21 जुलाई को हुई छापेमारी से खलबली का माहौल बना था लेकिन अभी भी जींस वाशिंग प्लांट चल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed