फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Action against eight for breach of peace in case of assault

Sambhal News: मारपीट के मामले में आठ के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाही

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Action against eight for breach of peace in case of assault
धनारी। थाना क्षेत्र के गांव चंदपुरा मजरा धनारी पट्टी बालू शंकर, बगडेर व सिंहपुर में मामूली विवाद को लेकर मारपीट होने पर पुलिस ने आठ लोगो को हिरासत में ले लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चंदपुरा मजरा धनारी पट्टी बालू शंकर निवासी मोतीराम पुत्र दान सहाय का मेड़ को लेकर गांव के ही सुखराम पुत्र जवाहर से विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों में मारपीट व गाली गलौज हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई करते हुए शांतिभंग में चालान कर दिया। वहीं थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर निवासी गजेन्द्र कुमार व विजेन्द्र पुत्र रघुनाथ का गांव के ही निवासी सोहनलाल पुत्र सुंदरलाल से मुकदमा लिखवाने को लेकर कहासुनी व मारपीट हो गई। पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए गजेंद्र कुमार व बिजेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। दूसरी ओर थाना क्षेत्र के गांव वमनपुरी निवासी चंद्रपाल पुत्र सुंदलाल व सुरेंद्र पुत्र चंद्रपाल को जमीनी विवाद को लेकर गिरफ्तार कर लिया ।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बगडेढ़ निवासी देवेंद्र पुत्र कल्याण की गांव के ही जुगेंद्र पुत्र दौलतराम से मामूली बात पर कहासुनी व मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आठ गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग में चालान कर उपजिलाधिकारी कोर्ट में पेश किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed